Tabahi Full Episode किस App पर देखे?

नमस्कार दोस्तों, अगर आप एक बेहतरीन इमोशनल और सस्पेंस से भरी शॉर्ट ड्रामा सीरीज़ की तलाश में हैं, तो Tabahi Short Drama आपके लिए एक मस्ट-वॉच है। जैसा की हम सब जानते ही हैं कि सोशल मीडिया और रील ऐप्स पर आजकल शॉर्ट ड्रामा का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता ही जा रहा है, और इसी बीच Tabahi Short Drama अपनी दिलचस्प कहानी के कारण चर्चा में है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बतायेंगें कि आप Tabahi Full Episode कहाँ और कैसे देख सकते हैं, इसकी कहानी क्या है और इसमें कौन-कौन से कलाकार हैं? तो आइये विस्तार से जानते हैं-

Tabahi Short Drama Story (कहानी क्या है?)

दोस्तों, Tabahi Short Drama की कहानी दो मुख्य किरदार देव और उसकी पत्नी अनिंदिता के इर्द-गिर्द घूमती है। देव एक बेहद अमीर कंपनी (Vistar Global) का CEO होता है, लेकिन अपनी पत्नी अनिंदिता के स्वाभिमान को बनाए रखने और उसे ये महसूस न होने देने के लिए कि वह उससे कमतर है, देव अपनी पत्नी से ही अपनी पहचान छिपा लेता है। वह पिछले 15 सालों से एक ‘हाउस हस्बैंड’ (House Husband) बनकर रहता है, घर का काम करता है और अनिंदिता की देखभाल करता है, जिसे कभी कैंसर था।

दोस्तों इस रोमांचक कहानी में मोड़ तब आता है जब अनिंदिता अपनी सफलता के नशे में चूर होकर देव को ‘बेरोजगार’ और ‘बोझ’ समझने लगती है। वह एक दूसरे आदमी कौशिक के साथ अफेयर करने लगती है और देव को बेइज्जत करके घर से निकाल देती है। यहाँ तक कि अनिंदिता के बच्चे भी देव के सालों के त्याग को भूलकर उसे अपमानित करते हैं।

लेकिन असली Tabahi तब शुरू होती है जब देव अपनी CEO वाली पहचान वापस अपनाता है और अनिंदिता के सामने उसकी असलियत आती है। क्या अनिंदिता को अपनी गलती का अहसास होगा? क्या देव उसे माफ करेगा? यह जानने के लिए आपको इसके फुल एपिसोड देखने होंगे।

Tabahi Short Drama Cast (कलाकार)

दोस्तों Tabahi Short Drama की सफलता के पीछे इसके कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग है, जो इसे इतना रोमांचक बनाती है। इन कलाकारों की एक्टिंग इतना प्रभावशाली और रियल लगती है कि आप बिना इस ड्रामा को देखे नहीं रह पायेंगे। तो आइये जानते हैं कि मुख्य भूमिकाओं में कौन-कौन शामिल हैं-

  • देव (Dev): देव लीड एक्टर है जो एक शांत और त्याग करने वाले पति के साथ-साथ एक शक्तिशाली CEO की भूमिका में नजर आते हैं। इनकी प्रजेंस जबरदस्त है।
  • अनिंदिता (Anindita): अनिंदिता मुख्य अभिनेत्री है, जिसने एक महत्वाकांक्षी और बाद में पछतावे से भरी पत्नी का किरदार निभाया है।
  • दिया (Diya): दिया महत्वपूर्ण किदारों में से एक है जो देव की बहन और कंपनी की MD भी है, जो देव की असलियत जानती है।
  • कौशिक (Kaushik): कौशिक इस कहानी का मुख्य विलेन है, जो अनिंदिता को धोखा देता है और कंपनी में फ्रॉड करता है।

Tabahi Full Episode कहाँ देखे? (Where to Watch)

दोस्तों अगर आप “Tabahi Full Episode” सर्च कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह Dash Reels ऐप का प्रीमियम कंटेंट है। अब हम आपको बताएँगे कि आप इसे कहाँ और कैसे देख सकते हैं? आइये जानते हैं-

Tabahi Full Episode DashReels App
  1. Dash Reels App: आधिकारिक तौर पर Tabahi Short Drama “Dash Reels” प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करके 1 रुपये या 2 रुपये ट्रायल लेकर इसके सभी एपिसोड्स देख सकते हो क्योकि 1 या 2 रुपये में ही आपको 3 से 7 दिन तक का DashReels App का ट्रायल मिल जाता है।
  2. YouTube: यूट्यूब पर ‘AC 888’ जैसे कुछ चैनल्स पर इसके प्रोमो और कहानी का सारांश (Recap) उपलब्ध है, जिससे आप कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं।
  3. Social Media: फेसबुक और इंस्टाग्राम की रील्स पर भी इसके छोटे-छोटे क्लिप्स काफी वायरल हो रहे हैं।

नोट: मेरा सुझाव यही है कि आप हमेशा आधिकारिक ऐप (Dash Reels) पर ही कंटेंट देखें ताकि आपको बेस्ट क्वालिटी और पूरे एपिसोड मिल सकें।

अंतिम शब्द

दोस्तों Tabahi Short Drama हमें सिखाती है कि किसी के सीधेपन या शांति को कभी भी उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। यह ड्रामा रिश्तों की कड़वाहट और कर्मा (Karma) को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। अगर आप धोखे और वापसी (Comeback) की कहानियाँ पसंद करते हैं, तो आज ही Dash Reels App पर जाकर Tabahi Full Episode जरूर देखें। हमें यकीन है कि ये Short Drama आपको बहुत पसंद आने वाला है आप इसे देखें और हमें कमेन्ट में जरूर बताएं कि आपको ये कैसा लगा। अगर कोई अन्य Short Drama अथवा Web Series के बारे में जानकारी चाहिए तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं। धन्यवाद!

इसे भी पढ़े

1 thought on “Tabahi Full Episode किस App पर देखे?”

Leave a Comment