Mafia Of Wasseypur Short Drama Series – दोस्तों, जैसा कि हम सभी देख ही रहे हैं कि आज के समय में शॉर्ट फिल्म्स और मिनी ड्रामा सीरीज का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। कम समय में बेहतरीन कहानी और दमदार एक्टिंग देखने के शौकीन लोगों के लिए Story TV App एक नया धमाका लेकर आया है, जिसका नाम है “Mafia of Wasseypur”। अगर आप भी क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपके लिए ही बनी है।
आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि आप Mafia of Wasseypur शॉर्ट ड्रामा सीरीज के सभी एपिसोड्स कैसे देख सकते हैं? इसकी स्टार कास्ट क्या है? और कहानी में ऐसा क्या खास है जो इसे बाकी सीरीज से अलग बनाता है? तो आइये जानते हैं-
Mafia Of Wasseypur Short Drama Series Story
दोस्तों, जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इस सीरीज की कहानी वसेपुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी कोयला खदानों और गैंगवार के इतिहास के लिए मशहूर है। लेकिन Story TV की यह सीरीज ‘गैंग्स ऑफ वसेपुर’ से काफी अलग और आधुनिक है।
आपको बता दें कि इस सीरीज में सत्ता, राजनीति और पारिवारिक दुश्मनी का एक घातक खेल दिखाया गया है। मुख्य किरदार विक्रम झा (Vikram Jha) वसेपुर का एक प्रभावशाली माफिया है, जिसका मानना है कि वसेपुर में उसकी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। कहानी में मोड़ तब आता है जब राजनीति और निजी रिश्ते आपस में टकराते हैं।
हमें इसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक पिता (विक्रम झा) और उसका बेटा (ओमकार झा) सत्ता की कुर्सी के लिए आमने-सामने आ जाते हैं। सीरीज में सस्पेंस तब बढ़ता है जब माफिया की दुनिया में ‘अम्रपाली’ और ‘वैशाली’ जैसे महिला किरदारों की एंट्री होती है, जो अपनी चालों से पूरे वसेपुर की सियासत बदल देती हैं। यहाँ प्यार भी एक हथियार है और रिश्ते सिर्फ मतलब के लिए निभाए जाते हैं। इस कहानी में आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस सीरीज का फुल एपिसोड्स देखना पड़ेगा।
Mafia Of Wasseypur Short Drama Series Cast
दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी शो की जान उसके कलाकार होते हैं, और सभी उनके बारे में जानना चाहते है। इस शॉर्ट ड्रामा सीरीज की सफलता का एक बड़ा कारण इसकी प्रभावशाली स्टार कास्ट और उनकी एक्टिंग है। हर कलाकार ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। तो आइये जानते हैं-
| कलाकार का नाम | किरदार |
| विक्रम झा | वसेपुर का मुख्य माफिया और बाहुबली |
| ओमकार झा | विक्रम झा का बेटा, जो सत्ता का भूखा है |
| सुंदर शुक्ला | होम मिनिस्टर, जो राजनीति के खेल खेलता है |
| वैशाली | परिवार की एक अहम कड़ी, जिसके अपने राज हैं |
| अम्रपाली | एक साहसी महिला किरदार जो अपनी पहचान बनाना चाहती है |
Mafia Of Wasseypur Short Drama Series Full Episode कैसे देखें?
दोस्तों, आपको बता दें कि Mafia Of Wasseypur, Story TV का प्रीमियम कंटेंट है। इसलिए आपको स्टोरी टीवी का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। अगर आप नहीं जानते हैं कि आप स्टोरी टीवी का सब्सक्रिप्शन कैसे लें? तो आप नीचे दी गयी पोस्ट लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्रप्त कर सकते हैं।
Click Here- Story Tv क्या है? इसका Free Trial कैसे लें?
Mafia Of Wasseypur Short Drama Series Full Episode देखने की प्रक्रिया
- दोस्तों, यह सीरीज खास तौर पर Story TV की ओरिजिनल सीरीज है। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर (Play Store) या ऐप स्टोर से “Story TV” ऐप डाउनलोड करें।
- अब ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से साइन-अप करें।
- इसके बाद ट्रायल या सब्सक्रिप्शन ले
- इसके बाद ऐप के होम पेज पर सर्च बार में जाकर “Mafia of Wasseypur” टाइप करें।
- अब आपके सामने सीरीज के सभी एपिसोड्स (Part 1, Part 2, etc.) आ जाएंगे।
- सीरीज के ऊपर क्लिक करे पहला एपिसोड चलने लगेगा इसके बाद ऊपर की तरफ स्क्रॉल करे दूसरा एपिसोड चलने लगेगा ऐसे करके आप Mafia of WasseypurFull Episode देख पाओगे।
सीरीज की मुख्य विशेषताएं
- फास्ट-पेस्ड स्टोरीलाइन: दोस्तों इस सीरीज के सभी एपिसोड छोटा लेकिन बेहद रोमांचक है, जिससे आप बोर नहीं होते।
- बेहतरीन डायलॉग्स: अगर इस सीरीज के डायलॉग्स की बात करें तो “यहाँ बाप से बेटा लड़त बा” जैसे डायलॉग्स सीरीज को देसी टच देते हैं। जो देखने और सुनने में काफी दिलचस्प लगते हैं।
- सिनेमैटोग्राफी: दोस्तों, वसेपुर के माहौल और माफिया की लाइफस्टाइल को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है।
अंतिम शब्द
दोस्तों, Mafia of Wasseypur सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि वसेपुर की गलियों में छिपे धोखे और वफादारी की एक नई मिसाल है। अगर आप लंबे समय से किसी अच्छी थ्रिलर सीरीज की तलाश में थे, तो Story TV की इस जबरदस्त पेशकश को बिल्कुल मिस न करें।
क्या विक्रम झा वसेपुर पर अपनी पकड़ बनाए रख पाएगा? या उसका अपना ही बेटा उसकी गद्दी छीन लेगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको सीरीज देखने के बाद ही मिलेंगे।ऐसे ही Short Drama से Related जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Dramaji.Com को विजिट करे।