DashReels App क्या है? इसका Free Trial कैसे ले?

नमस्कार दोस्तों, आज के अपने इस ब्लॉग पोस्ट में मै आपको एक नए Short Drama App के बारे में बताने वाला हूँ जिसका नाम DashReels है,

तो अगर आप भी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर इस ऐप तक पहुँचे हैं और जानना चाहते हैं कि क्या यह ऐप वाकई आपके पैसे और समय के लायक है, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज के इस ब्लॉग में हम “DashReels App क्या है?”, “इसका Free Trial कैसे लें?” और इसके सब्सक्रिप्शन प्लान्स के बारे में विस्तार से बात करेंगे। तो आइये जानते हैं-

DashReels App क्या है?

दोस्तों आपको बता दें कि DashReels एक ‘Short Drama’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको 1 से 2 मिनट के छोटे-छोटे एपिसोड्स वाली वेब सीरीज देखने को मिलती हैं। इसे खास तौर पर मोबाइल यूजर्स के लिए बनाया गया है, इसलिए इसमें सभी वीडियो Vertical (Portrait) मोड में होते हैं। क्योंकि बहुत से लोग इन ड्रामा को मोबाइल पर देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

वहीं इस ऐप पर आपको रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस, और ‘Billionaire Stories’ जैसे कई दिलचस्प जॉनर (Genres) मिल जाएंगे। DashReels की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी कहानियाँ बहुत ही अच्छी होती हैं—हर एपिसोड में एक नया मोड़ आता है जो आपको अगले एपिसोड के लिए मजबूर कर देता है। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है और आजकल भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

DashReels App का Trial कैसे लें?

दोस्तों आपको बता दें कि DashReels अक्सर नए यूजर्स को लुभाने के लिए ‘Free Trial’ का ऑफर देता है। कई बार इसमें 3 दिन या 7 दिन का ट्रायल मिलता है। ट्रायल लेने का तरीका नीचे दिया गया है, जो कि निम्नलिखित है-

  • सबसे पहले आप Play Store या App Store से DashReels App डाउनलोड करें।
DashReel Image -1
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से साइन-अप करें।
DashReel Image - 2
  • Sign Up करते ही आपके सामने Trial का Screen आएगा यदि आपने New Number (पहले उस Number से DashReels App का Trial नहीं लिया होगा) से Sign Up किया होगा तो।
  • आपको सारी डिटेल्स पढ़ लेनी है जैसे ट्रायल कितने दिन का मिलेगा और ट्रायल खत्म होने के बाद कितना पैसा कब कब कटेगा आदि, इसके बाद आपको Start Free Trial के Button पर क्लिक करना है।
  • आपको अपना Payment App Choose करना है जैसे PhonePe / GPay आदि इसके बाद आपको Pay Now पर क्लिक करना है
  • आपके सामने Auto Pay का डिटेल्स आपको Setup Auto Pay पर क्लिक करना है अपना UPI PIN डालना है आपके Bank Account से 1 से 2 रुपये कटेंगे जैसा की Trial वाले Page पर दिखाया गया था।
DashReel Image - 4
  • Autopay Setup होते न ही आपको DashReels App में Redirect कर दिया जायेगा और आपके सामने एक Pop Up आएगा जिसमे बताया जायेगा की आपका ट्रायल एक्टिव हो गया है।
DashReels Image - 5
  • इसके बाद आप DashReels App में उपलब्ध सारे प्रीमियम कंटेंट को देख पाओगे तब तक जब तक आपका ट्रायल रहेगा।

Disclaimer – अगर आप सिर्फ ट्रायल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ट्रायल खत्म होने से कम से कम 24 घंटे पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना न भूलें, वरना आपके पैसे कट सकते हैं।

DashReels App Subscription Plan

दोस्तों, अगर आपको DashReels App का Drama पसंद आता हैं और आप फ्री ट्रायल के बाद भी अपनी पसंदीदा Drama देखना जारी रखना चाहते हैं, तो आपको इनका प्रीमियम प्लान लेना होगा। DashReels के सब्सक्रिप्शन प्लान समय-समय पर बदलते रहते हैं, जो इस समय उपलब्ध Plan है वो ₹499/3 Month का है।

DashReels App Refund Policy (पैसे वापस कैसे पाएं?)

हाँ तो दोस्तों अब बारी है रिफंड के बारे में जानने की तो आपको बता दें कि DashReels की रिफंड पॉलिसी थोड़ी सख्त है। अगर आपके अकाउंट से ऑटो-पे के जरिए पैसे कट गए हैं, तो रिफंड पाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वैसे थोड़ा नहीं कुछ ज्यादा ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं-

1. DashReels की आधिकारिक रिफंड पॉलिसी

दोस्तों, DashReels की Official Refund Policy के अनुसार, रिफंड केवल तभी संभव है यदि: 

  • आपने सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट होने के बाद ऐप पर कोई भी कंटेंट (वीडियो) नहीं देखा हो।
  • भुगतान में कोई तकनीकी खराबी या डबल पेमेंट (एक ही प्लान के लिए दो बार पैसे कटना) हुई हो।
  • रिफंड की प्रक्रिया शुरू होने के बाद 7–9 वर्किंग डेज में पैसे वापस आपको मिल जाते हैं। 

2. Google Play या Apple Store से रिफंड (सबसे प्रभावी तरीका)

दोस्तों, अगर आपने ऐप स्टोर के माध्यम से पेमेंट किया है, तो सीधे स्टोर से रिफंड मांगना अक्सर आसान होता है, आइये जानते हैं कैसे?

  • Android यूजर्स: Google Play Refund Page पर जाएं। यदि खरीदारी को 48 घंटे से कम समय हुआ है, तो Google अक्सर रिफंड स्वीकार कर लेता है।
  • iPhone यूजर्स: reportaproblem.apple.com पर लॉग इन करें और “Request a refund” का विकल्प चुनें।

3. भविष्य में पैसे कटने से कैसे रोकें? (Auto-Pay बंद करें)

दोस्तों अगर आप ऐप डिलीट कर देते हैं तो केवल ऐप डिलीट करने से पैसे कटना बंद नहीं होगा। आपको UPI Mandate कैंसिल करना होगा, आइये जानते हैं कैसे?

  1. सबसे पहले आप अपना पेमेंट ऐप (PhonePe, Google Pay, या Paytm) खोलें।
  2. ‘Autopay’ या ‘Mandates’ सेक्शन में जाएं।
  3. DashReels (या Dashverse India Private Limited) का एक्टिव मैंडेट चुनें और उसे ‘Cancel’ या ‘Pause’ कर दें। 

4. कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें

दोस्तों, यदि ऊपर दिए गए तरीके काम न करें, तो आप सीधे डेवलपर को ईमेल कर सकते हैं-

  • ईमेल: support@dashapp.asia या ऐप के अंदर Profile > Help & Support सेक्शन का उपयोग करें।
  • ईमेल में अपने ट्रांजेक्शन की आईडी और रिफंड का कारण (जैसे: बिना बताए पैसे कटना) स्पष्ट रूप से लिखें।

DashReels App V/S Other Short Drama Apps

दोस्तों, आपको बता दें कि बाजार में DashReels के अलावा भी कई ऐप्स हैं जैसे DramaBox, ReelShort, और ShortTV। तो आइए देखते हैं कि इनमें क्या अंतर है-

  • DashReels: दोस्तों इसमें भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी डबिंग और लोकल कहानियाँ काफी अच्छी मात्रा में हैं। इसका इंटरफेस काफी स्मूथ है।
  • DramaBox/ReelShort: ये भी अंतरराष्ट्रीय ऐप्स हैं। इनमें कहानियाँ तो बहुत अच्छी होती हैं, लेकिन इनके सब्सक्रिप्शन प्लान DashReels की तुलना में थोड़े महंगे हो सकते हैं।
  • कंटेंट क्वालिटी: DashReels का फोकस अब भारतीय ओरिजिनल कंटेंट पर बढ़ रहा है, जबकि बाकी ऐप्स ज्यादातर चीनी या विदेशी ड्रामों को डब करके दिखाते हैं।

क्या DashReels App सुरक्षित है?

दोस्तों, आपको बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से DashReels एक वैध (Legit) ऐप है जो आधिकारिक तौर पर ऐप स्टोर्स पर मौजूद है। लेकिन “सुरक्षा” के दो पहलू हैं। यह ऐप आपकी लोकेशन और डिवाइस आईडी जैसी बेसिक जानकारी लेता है, जो कि आजकल के लगभग सभी एंटरटेनमेंट ऐप्स करते हैं।

दोस्तों यहीं आपको सावधान रहने की जरूरत है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि ऐप ‘Auto-Debit’ को लेकर थोड़ा भ्रामक हो सकता है। बिना बताए पैसे कटने से बचने के लिए हमेशा अपने UPI ऐप (जैसे PhonePe/GPay) में जाकर Autopay Settings को चेक करते रहें ।

DashReels App Customer Care Number

दोस्तों, आपको बता दें कि दुर्भाग्य से, DashReels का कोई सीधा टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन आप अपनी समस्याओं के लिए नीचे दिए गए तरीकों से उनसे संपर्क कर सकते हैं:

  • Email Support: support@dashreels.com
  • Developer Email: tech@dashtoon.com (इनकी पैरेंट कंपनी Dashtoon है)
  • Social Media: आप उनके आधिकारिक Instagram या Facebook पेज पर भी मैसेज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, DashReels App उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम समय में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखना पसंद करते हैं। इसकी कहानियाँ आपको बांधे रखती हैं, लेकिन इसका सब्सक्रिप्शन मॉडल थोड़ा महंगा और पेचीदा हो सकता है। अगर आप इसका ट्रायल लेना चाहते हैं, तो बस इस बात का ध्यान रखें कि समय रहते ऑटो-पे बंद कर दें। कुल मिलाकर, अगर आपको छोटे ड्रामे और रोमांचक ट्विस्ट पसंद हैं, तो एक बार DashReels को ट्राई करना तो बनता ही है!

Leave a Comment