नमस्ते दोस्तों! मुझे पता है कि आप लोगों को शोर्ट ड्रामा बहुत ही पसंद हैं। अगर आप भी शॉर्ट ड्रामा और सस्पेंस से भरी कहानियों के शौकीन हैं, तो आपने आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Delivery Boy Ki Crorepati Biwi Full Episode के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसा ड्रामा है जो अपनी अनोखी कहानी और बेहतरीन किरदारों की वजह से दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगे कि आखिर इस ड्रामे में ऐसा क्या खास है, इसकी कहानी क्या है और सबसे जरूरी बात—आप Delivery Boy Ki Crorepati Biwi Full Episode कहाँ देख सकते हैं?
Delivery Boy Ki Crorepati Biwi Short Drama Story
दोस्तों, आपको बता दें कि इस कहानी की शुरुआत होती है एक साधारण से दिखने वाले डिलीवरी बॉय शिखर से। शिखर जोकि अपनी ज़िंदगी बहुत ही सादगी से जी रहा है, लेकिन उसके पीछे एक बहुत बड़ा राज़ छुपा हुआ है। असल में शिखर कोई मामूली इंसान नहीं, बल्कि दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार ‘मोनार्क’ (Monarch) कंपनी का असली मालिक है। उसने अपने बेटे तेज को दुश्मनों से बचाने के लिए एक साधारण डिलीवरी बॉय का वेश धारण कर रखा है। ताकि उसकी असली पहचान छुपी रहे।
वहीं कहानी में मोड़ तब आता है जब उसकी मुलाकात अदिति से होती है, जो ‘फ्लाइंग कलर्स टेक’ नाम की कंपनी की सीईओ है। अदिति के कजिन्स उसे शादी के लिए परेशान करते हैं, जिससे बचने के लिए वह शिखर को अपना “नकली बॉयफ्रेंड” बनने के लिए कहती है। अदिति को लगता है कि शिखर गरीब है, लेकिन वह उसके नेक दिल और बुद्धिमत्ता से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो जाती है।
दूसरी तरफ, शिखर का बेटा तेज सक्सेना (जो ‘द क्रेस कॉर्प’ का सीईओ है) अपने पिता की इस पहचान से अनजान है और उन्हें मामूली समझकर पॉकेट मनी देता है। कहानी में सस्पेंस तब बढ़ता है जब पुराने दुश्मन टोनी की एंट्री होती है, जो 20 साल पुराना बदला लेने के लिए शिखर के परिवार को निशाना बनाता है। क्या शिखर अपनी असली पहचान उजागर करके अपने परिवार को बचा पाएगा? यही इस ड्रामे का मुख्य आकर्षण है।
हमें आशा है कि आपको यह कहानी का सार अच्छा लगा है और आप इस कहानी को पूरा देखना चाहते हैं, जिसकी जानकारी हम आपको आगे देने वाले हैं।
Delivery Boy Ki Crorepati Biwi Short Drama Cast
दोस्तों, इस शॉर्ट ड्रामा की सफलता का एक बड़ा श्रेय इसके कलाकारों को जाता है, जिन्होंने अपने अभिनय से किरदारों में जान फूंक दी है। तो आइये इनके बारे में जानते हैं-
- शिखर सक्सेना (Delivery Boy): शिखर सक्सेना इस कहानी का मुख्य किरदार है, जो एक शक्तिशाली बिजनेस टाइकून और एक प्यार करने वाले पिता की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं।
- अदिति अग्रवाल: अदिति अग्रवाल एक स्वतंत्र और सफल महिला हैं, जो शिखर के सादगी भरे स्वभाव से प्यार कर बैठती है।
- तेज सक्सेना: तेज सक्सेना, शिखर सक्सेना का बेटा और एक अमीर कंपनी का CEO है, जो अपने पिता के असली रसूख से बिलकुल बेखबर है।
- नितारा: नितारा ‘मोनार्क’ की कार्यकारी अधिकारी जो शिखर के असली वजूद को जानती है।
- टोनी और डैनी: टोनी और डैनी कहानी के मुख्य विलेन हैं, जो पैसों के लालच में साजिशें रचते हैं।
Delivery Boy Ki Crorepati Biwi Full Episode कहाँ देखे?
दोस्तों ये Delivery Boy Ki Crorepati Biwi जो Short Drama है Viralo Tv का Premium Content है और इसको देखने ले लिए आपको Viralo Tv का Subscription या Trial लेना होगा इसके बाद आपको निम्नलिखित Step Follow करना होगा ।
Viralo Tv App Open करे ऊपर बने Search Icon पर Click और Search करे Delivery Boy Ki Crorepati Biwi आपके सामने Delivery Boy Ki Crorepati Biwi Full Episode आ जायेगा उस पर क्लिक करके और पूरा Show देखे।
अंतिम शब्द
दोस्तों, Delivery Boy Ki Crorepati Biwi सिर्फ एक ड्रामा नहीं है, बल्कि यह हमें सिखाता है कि किसी भी इंसान की कीमत उसके कपड़ों या उसके काम से नहीं, बल्कि उसके चरित्र और व्यक्तित्व से आंकी जानी चाहिए। सस्पेंस, इमोशन और थ्रिलर का यह सही मिश्रण आपको अंत तक बांधे रखता है। अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आज ही ऊपर बताए गए प्लेटफॉर्म्स पर जाकर इसे देखें। हमें कमेंट में जरूर बताएं कि आपको शिखर का किरदार कैसा लगा! धन्यवाद!
इसे भी पढ़े

1 thought on “Delivery Boy Ki Crorepati Biwi Full Episode कहाँ देखे?”