नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी शॉर्ट ड्रामा (Short Drama) देखने के शौकीन हैं, तो आपने सोशल मीडिया पर “Mera Bhai Billionaire” का नाम ज़रूर सुना होगा। आजकल इस तरह के मिनी ड्रामा का काफी क्रेज़ है, जहाँ कम समय में आपको ढेर सारा रोमांच, इमोशन और सस्पेंस मिल जाता है। इसीलिये आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगे “Mera Bhai Billionaire” शॉर्ट ड्रामा के बारे में। इसकी कहानी क्या है?, इसमें कौन-कौन से कलाकार हैं और आप इसे कहाँ देख सकते हैं? तो चलिए, बिना किसी देरी के शुरू करते हैं!
Mera Bhai Billionaire Short Drama Cast
दोस्तों जैसा कि मैं हमेशा कहता हूँ कि किसी भी ड्रामे की जान उसके कलाकार होते हैं। आपको बता दें कि Mera Bhai Billionaire शोर्ट ड्रामा में मुख्य रूप से वो कलाकार शामिल हैं जो शॉर्ट ड्रामा और वेब सीरीज की दुनिया में काफी मशहूर हैं। यहाँ हम आपको उन कलाकारों के नाम उनके किरदार का नाम बताने वाले हैं क्योंकि फिलहाल इन कलाकारों का वास्तविक नाम अभी तक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
- किशन मेहता Main Lead (Brother): दोस्तों किशन मेहता एक हैंडसम और रूड (Rude) दिखने वाला अरबपति है जो अंदर से अपनी फैमिली के लिए बहुत प्रोटेक्टिव है।
- गोपी (The Poor Brother): गोपी किशन का बड़ा भाई है जोकि बहुत ही गरीब है वह दिनरात मजदूरी करता है। ताकि किशन की पढ़ाई और अपने घर का खर्च उठा सके। उसकी सादगी आपका दिल जीत लेगी।
- नंदिनी : नंदिनी , गोपी की गर्लफ्रेंड है जो गोपी से शादी करना चाहती है, पर उसकी मान उसके खिलाफ है।
- Antagonist (Villains): कुछ ऐसे रिश्तेदार और लालची लोग जो पैसों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
Mera Bhai Billionaire short Drama Story
दोस्तों Mera Bhai Billionaire कहानी की शुरुवात में ही हम लोग देखते हैं कि एक बड़े ही आलीशान होटल में कुछ लोग एक बड़े बिज़नेस मैन के आने का इन्तजार कर रहें है। जहाँ हमें दिखाया जाता है कि वहां पर एक रेड कारपेट बिछा है, जिस पर आते जाते किसी भी आदमी को टोका जाता है कि उसपर सिर्फ और सिर्फ VIP लोग ही आ सकते हैं।
तभी वहां पर साधारण कपड़ों में एक व्यक्ति आता है। जिसे वहां एक महिला आयोजक रोक देती है। यह कहते हुए कि वो रेड कारपेट गन्दा हो जाएगा और वहां खड़े गार्ड्स से उसे बाहर फेंकने के लिए कहती हैं। तब वह व्यक्ति बताता है कि वही वो आदमी है जिसका वे सभी लोग बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।
ये सुनकर वे सभी लोग उस लड़के का मजाक बनाने लगते हैं और उसे सड़कछाप और न जाने क्या-क्या कहते हैं। वह आदमी उन्हें बताता है कि वो ही बिज़नेस मैन किशन मेहता है, और उन्हें अपना VIP पास भी दिखाता है। तभी एक गार्ड बोलता है कि लगता है इस आदमी ने हमारे किसी VIP से ये पास चोरी कर लिया है और यहाँ मजे करने आ गया है।
एक गार्ड तो उस पर अपना हाथ ही उठा देता है। वह उस लड़के को थप्पड़ मारने ही वाला होता है कि वहां पर उस बिज़नेस मैन लड़के की पूरी टीम वहां पहुँच जाती है, और उस गार्ड का हाथ पकड़ लेती है और उसे ही हाथ घुमा कर थप्पड़ जड़ देती है और उन्हें बताती है कि वो कोई साधारण आदमी नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस मैन किशन मेहता है।
आगे के सीन में हम देखते हैं कि किशन ने एक मजदूर बनकर अपने घर पहुंचता है। जहां उसका भाई गोपी नहीं जानता है कि उसका भाई किशन एक बिलिनियर है। दोस्तों यहाँ से जो ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं इस कहानी में वो जबरदस्त हैं आगे कि कहानी के लिए आपको Mera Bhai Billionaire का फुल एपिसोड्स देखना पडेगा
Mera Bhai Billionaire Full Episode कैसे देखें?
दोस्तों आपको बता दें कि Mera Bhai Billionaire शार्ट ड्रामा Story TV का प्रीमियम कंटेंट है। इसलिए इसे देखने के लिए आपको Story Tv का ऑफिसियल एप डाउनलोड करना होगा, और उसका सब्सक्रिप्शन भी लेना पडेगा। अगर आप नहीं जानते हैं कि Story Tv का सब्सक्रिप्शन कैसे लें? तो आप हमारी नीचे लिंक में दी गयी पोस्ट को पड़कर समझ सकते हैं कि कैसे सब्सक्रिप्शन लेना है?
Click Here- Story TV App का सब्सक्रिप्शन कैसे लें? सम्पूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
Mera Bhai Billionaire शार्ट ड्रामा देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप प्ले स्टोर या एप स्टोर से Story TV एप को इंस्टाल कर लीजिये।
- अब एप को ओपन करके अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से रजिस्टर कर लीजिये।
- इसके बाद सर्च बार में जाकर Mera Bhai Billionaire सर्च कीजिये।
- अब आपके सामने Mera Bhai Billionaire शोर्ट ड्रामा आ जाएगा इस पर क्लिक करके आप पूरा ड्रामा देख सकते हैं।
- याद रखिये इसे देखने के लिए आपको Story TV का सब्सक्रिप्शन लेना पडेगा।
Mera Bhai Billionaire Short Drama के कुछ सोशल मीडिया पर उपलब्ध है जिन्हें आप नीचे दिए गए Button पर क्लिक करके सोशल मीडिया पर जाकर देख सकते हो।
- Mera Bhai Billionaire Short Drama Clips On YouTube
- Mera Bhai Billionaire Short Drama Clips On Facebook
अंतिम शब्द
दोस्तों Mera Bhai Billionaire उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन है जिन्हें सस्पेंस और ड्रामा पसंद है। जिन्हें अमीरी-गरीबी वाली कहानी देखना पसंद है। इसकी कहानी आपको यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि कैसे एक इंसान की पहचान रातों-रात बदल सकती है। अगर आप भी बोर हो रहे हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं, तो Story Tv App पर जाकर इस ड्रामे को ज़रूर चेक करें। हमें उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपने यह ड्रामा देख लिया है, तो हमें कमेंट्स में बताएं कि आपको यह कैसा लगा! ऐसी ही और वेब सीरीज और ड्रामे की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें। धन्यवाद!