Quick Tv app क्या है? इसका Free Trial कैसे लें?

दोस्तों, आजकल लोगों के पास टाइम इतना कम है कि लंबी-लंबी वेब सीरीज या मूवीज देखने का मन नहीं करता है। बस 5-10 मिनट में एक एपिसोड खत्म हो जाए और कहानी में इंटरेस्ट बना रहे – ऐसा कुछ चाहिए ना? ठीक वैसा ही काम करता है Quick TV app। ShareChat वाली कंपनी ने इसे लॉन्च किया है और इसमें खासतौर पर आप छोटी-छोटी ड्रामा स्टोरीज, मिनी सीरीज और इमोशनल कहानियाँ देख सकते है।

यहाँ पर रोमांस, फैमिली ड्रामा, रिवेंज, फैंटेसी – सब कुछ मिलता है, वो भी फास्ट-पेस्ड तरीके से। मैंने इस एप्प को खुद यूज किया है और सच बताऊं तो बोरियत के टाइम में ये आपका मनोरंजन अच्छे से कर सकता है। आज इसी के बारे में डिटेल में बात करते हैं – क्या है ये ऐप, फ्री ट्रायल कैसे लें, सब्सक्रिप्शन कैसे करें और ऑटोपे कैसे बंद करें। तो आइये विस्तार से जानते हैं!

Quick TV App क्या है?

दोस्तों Quick TV एक मोबाइल ऐप है जहां आपको छोटे-छोटे एपिसोड वाले ड्रामा और मिनी वेब सीरीज देखने को मिलती हैं। इसका हर एपिसोड 1 से 4 मिनट का होता है, और लगभग एक Drama Series में 50 से 100 Episode तक होते है । ये ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो जल्दी-जल्दी कुछ एंटरटेनमेंट चाहते हैं – जैसे बस में सफ़र करते समय, ऑफिस ब्रेक में या सोने से पहले।

Quick Tv app क्या है? इसका Free Trial कैसे लें?

इसमें रोमांटिक कहानियां, फैमिली इश्यू वाली ड्रामा, रिवेंज स्टोरीज, फैंटेसी और इमोशनल टाइप की ढेर सारी सीरीज हैं। इस App को ShareChat की Parent Company ने Developed किया है इसलिए इंडियन ऑडियंस के टेस्ट के हिसाब से बनाई गई हैं – भाषा हिंदी/अंग्रेजी मिक्स, एक्टिंग और कहानी बिल्कुल देसी फील देती है।

यह App Google Play Store और App Store दोनों जगह पर उपलब्ध है। इसको QuickTV – Short Drama & Movies आदि लिखकर सर्च कर सकते है और अपने फोन में Install कर सकते है।

Quick Tv app क्या है? इसका Free Trial कैसे लें?

Quick TV App का Free Trial कैसे लें?

दोस्तों इसका फ्री ट्रायल लेना बहुत ही ज्यादा आसान है, और ज्यादातर यूजर्स को 7 दिनों का ट्रायल मिलता है – वो भी सिर्फ 1 रुपये में! (Free Trial ज्यादातर 1 रुपए का होता है ताकि पेमेंट वेरीफाई हो जाए।) तो चलिए अब हम आपको इसका free trial लेने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताते हैं-

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

  • सबसे पहले आप Play Store या App Store से “Quick TV” सर्च करके ऐप डाउनलोड कर लें।
  • अब ऐप ओपन करें, इसमें अपने मोबाइल नंबर से साइन अप कर लें।
  • Sign Up करते ही आपके सामने Trial लेने का का Screen आएगा
  • जिसमे आपको 1 रुपये या 2 रुपये में 1 से 7 दिन का Trial लेने को दिखायेगा आपको Start Trial के Button पर क्लिक करना है
Quick Tv app क्या है? इसका Free Trial कैसे लें?
  • अपना पेमेंट मेथड (UPI, कार्ड, वॉलेट) ऐड करें। ₹1 कटेगा लेकिन 7 दिन तक फुल एक्सेस मिलेगा।
  • ट्रायल एक्टिवेट हो जाएगा – अब जितने मन करे फुल शो देख सकते हो!

Note – दोस्तों जब कोई भी User Quick Tv App का ट्रायल लेने के लिए जाता है Quick Tv App Automatic 399 रुपये का Autopay Setup कर देता है आपके Payment App में जोकि आपका Trial खत्म होते ही आपके Bank Account से कट जाते है इसलिए Trial खत्म होने से पहले आपको Autopay को Stop कर देना है Autopay कैसे बंद करना है इसको मै आपको आगे बता रहा हूँ।

Quick TV App का Autopay बंद कैसे करें?

दोस्तों यदि आपने Free Trial लेते समय Autopay के लिए PhonePe का आप्शन चुना था तो ये तरीका आपके लिए है परन्तु यदि आपने इसके अतिरिक्त किसी अन्य पेमेंट गेटवे का उसे किया था तो उसमें भी लगभग इसी तरह से आप Autopay बंद कर सकते हैं, लेकिन कुछ स्टेप बदल सकते है।

  1. सबसे पहले अपने फोन में PhonePe ऐप लॉन्च करो और लॉगिन कर लो (PIN या बायोमेट्रिक से)।
  2. होम स्क्रीन के नीचे या ऊपर दाएं कोने में अपना प्रोफाइल आइकन (आमतौर पर छोटी फोटो या इंसान का आइकन) पर टैप करो।
  3. अब प्रोफाइल में नीचे स्क्रॉल करके “Manage Payments”, “Payments”, या “Payment Settings” वाला ऑप्शन चुनो। (कभी-कभी सीधे “AutoPay” या “Mandates” लिखा होता है।)
  4. यहां आप “AutoPay”, “UPI Autopay”, “Auto Debit” या “Mandates” पर क्लिक करो। ये सेक्शन दिखेगा जहां सभी एक्टिव ऑटोपे लिस्टेड होंगे (जैसे Netflix, Amazon, Quick TV आदि)।
  5. लिस्ट में Quick TV, ShareChat, या merchant का नाम (जो ShareChat/Quick TV से जुड़ा हो) दिखेगा। उस पर टैप करो।
  6. ऑप्शन आएगा “Cancel Autopay”, “Revoke Mandate”, “Stop AutoPay” या “Delete”। उस पर क्लिक करके कन्फर्म कर दो।
  7. cancel होने के बाद मैसेज आएगा कि Autopay सफलतापूर्वक बंद हो गया है। अब अगले चार्ज डेट पर पैसे नहीं कटेंगे।

Quick TV app का Subscription कैसे लें?

दोस्तों अब हम बात करते हैं कि यदि आपको ट्रायल के बाद ऐप पसंद आ रहा है और आप सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, ताकि आप अच्छे अच्छे कंटेंट देख सकें तो आप आसानी से इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

Quick TV app का Subscription लेने का तरीका

Quick Tv का Subscription लेने के लिए आपको कुछ नहीं करना है जिस Payment App का Use करके अपने Trial लिया था आपको उस App में उतने पैसे रखने है की ट्रायल खत्म होने के बाद पैसे Automatic आपके Bank अकाउंट से कट जाये, जैसे ही आपका ट्रायल खत्म होगाआपके बैंक अकाउंट से सब्सक्रिप्शन के पैसे Automatic कट जायेंगे और आपका सब्सक्रिप्शन Active हो जायेगा।

यदि आप Quick Tv App के पुराने User हो तो आपको Quick Tv App को Download करना है आपना पुराना Mobile Number डालकर कर Sign Up करना है, Sign Up करते ही आपके सामने Renew का Option आएगा Renew के Button पर आपको क्लिक करना है, और पैसे Pay कर देना है।

अंतिम शब्द

दोस्तों, Quick TV ऐप सच में आज की फास्ट लाइफ के लिए बना है – न ज्यादा टाइम लगता है, न बोरियत होती है। अगर आप छोटी-छोटी इंटरेस्टिंग कहानियां पसंद करते हो तो एक बार ट्रायल ज़रूर ट्राय करो। बस इतना ध्यान रखना कि ट्रायल के बाद ऑटोपे चेक कर लेना, नहीं तो बिना यूज किए भी पैसे कट सकते हैं। मुझे तो काफी मज़ा आया, आप ट्राय करके बताना कमेंट में कि आपको यह ऐप कैसा लगा! अगर कोई डाउट हो तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं।

इसे भी पढ़े