नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी मेरी तरह शॉर्ट ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो आपने हाल ही में सोशल मीडिया पर Rocketwala Billionaire का नाम ज़रूर सुना होगा। आजकल Kuku TV App पर यह शो काफी धूम मचा रहा है। इस शो की कहानी, इसके पात्र और इसमें आने वाले ट्विस्ट इतने जबरदस्त हैं कि एक बार देखना शुरू करो तो मन करता है कि बस देखते ही रहें। आज के इस ब्लॉग में हम Rocketwala Billionaire के बारे में विस्तार से बात करेंगे, इसकी कहानी क्या है, इसके कलाकार कौन हैं और आप इसके क्लिप्स कहाँ देख सकते हैं? तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं।
Rocketwala Billionaire Short Drama Cast
दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते ही हैं कि किसी भी ड्रामा को हिट बनाने में उसके एक्टर्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। Rocketwala Billionaire शॉर्ट ड्रामा में भी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूँक दी है। आइये इनके किरदार के बारे में जानते हैं-
- अशोक प्रजापति (Ashok Prajapati): दोस्तों अशोक प्रजापति इस कहानी के मुख्य पात्र है, जो तिरंगा इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं और अपनी असली पहचान छिपाकर एक साधारण जीवन जीते हैं।
- सिम्मी प्रजापति (Simmi Prajapati): दोस्तों सिम्मी प्रजापति, अशोक प्रजापति की बेटी है, जो एक बेहद सरल और स्वाभिमानी लड़की है। उसे स्कूल में उसकी सादगी के कारण काफी कुछ सहना पड़ता है।
- विजया जोशी (Vijaya Joshi): विजया जोशी इसरो (ISRO) की एक सीनियर साइंटिस्ट, जो अशोक प्रजापति की करीबी और सच्ची दोस्त हैं।
- शलाका (Shalaka): दोस्तों शलाका अशोक की पत्नी है, जिसका किरदार काफी ग्रे शेड्स वाला है और वह अपने ही परिवार के खिलाफ साजिशों में शामिल दिखती है।
- सैम (Sam): सैम कॉलेज का वो लड़का है, जो अपनी अमीरी का घमंड दिखाता रहता है और सिम्मी का मजाक उड़ाता है।
Rocketwala Billionaire Short Drama Story
दोस्तों, Rocketwala Billionaire कहानी की शुरुआत सिम्मी और उसके पिता अशोक प्रजापति से होती है। सिम्मी अपने स्कूल एक साधारण साइकिल से जाती है, जिसकी वजह से सैम जैसे अमीर लड़के उसका मजाक उड़ाते हैं। सैम उसे गरीब सिम्मी कहकर चिढ़ाता है और उसके पिता का भी अपमान करता है।
लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब सैम, सिम्मी के पिता को उनके ही पार्किंग स्पॉट पर साइकिल खड़ी करने के लिए भला-बुरा कहता है। उसे नहीं पता कि अशोक प्रजापति कोई मामूली इंसान नहीं, बल्कि एक अरबपति (Billionaire) हैं जो तिरंगा इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज के मालिक हैं।
कहानी में आगे हमें दिखाया जाता है कि कैसे सिम्मी को स्कूल के प्रोजेक्ट्स में फँसाने की कोशिश की जाती है। सैम और उसके साथ के लोग सिम्मी पर चीटिंग का आरोप लगाते हैं ताकि सैम को अवॉर्ड मिल सके। यहाँ तक कि शलाका (अशोक की पत्नी) भी अपनी ही बेटी के खिलाफ खड़ी हो जाती है और कॉलेज को भारी डोनेशन देकर सैम को जिताने की कोशिश करती है।
दोस्तों इसी बीच एंट्री होती है विजया जोशी की, जो इसरो की एक मशहूर साइंटिस्ट हैं। वहाँ मौजूद सुरेश मल्होत्रा नाम का एक व्यक्ति खुद को इसरो का साइंटिस्ट बताकर सबको बेवकूफ बना रहा होता है, लेकिन विजया जोशी उसकी पोल खोल देती हैं कि उसे तो गद्दारी के इल्जाम में इसरो से निकाला जा चुका है।
वहीं कहानी का सबसे बड़ा धमाका तब होता है जब अशोक प्रजापति का असिस्टेंट शलाका को फोन करके कहता है कि वह कंपनी के 90% शेयर्स उसके नाम कर सकता है। शलाका को लगता है कि अब वह अशोक से भी ज्यादा अमीर हो गई है और वह सरेआम अशोक और सिम्मी का अपमान करती है। लेकिन क्या अशोक प्रजापति वाकई इतने कमज़ोर हैं? या फिर यह उनकी ही कोई चाल है? यही इस ड्रामे का असली सस्पेंस है। कहानी में आगे क्या होता है? ये जानकारी आपको पूरी कहानी देखने के बाद ही पता चलेगी।
Rocketwala Billionaire Short Drama Story, Clips
दोस्तों, आपको बता दें कि Rocketwala Billionaire शोर्ट ड्रामा Kuku Tv का प्रीमियम कंटेंट है। अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो आपको Kuku TV का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। परन्तु अब हम यहाँ आपको बतायेंगें कि अगर आप इस रोमांचक ड्रामे के क्लिप्स देखना चाहते हैं, तो यूट्यूब पर The Story Show जैसे चैनल्स पर इसके कई पार्ट्स उपलब्ध हैं।
इसके अलावा आप कई अन्य चैनल पर इसके विडियो देख सकते हैं वो भी फ्री में। क्योंकि बहुत से ऐसे भाई हैं जो सब्सक्रिप्शन नहीं ले पाते हैं। इसलिए उन्हें शो देखने में बड़ी समस्या होती है। यहाँ हम आपको यही बता रहे हैं कि आप इस शो को फ्री में कैसे देख सकते हो?
अगर आप Kuku TV का सब्सक्रिप्शन लेकर Rocketwala Billionaire शार्ट ड्रामा देखना चाहते हैं तो आप हमारी नीचे दी गयी पोस्ट के लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Click Here- Kuku TV का सब्सक्रिप्शन कैसे लें? सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप
अंतिम शब्द
दोस्तों, Rocketwala Billionaire सिर्फ एक मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज के उस चेहरे को भी दिखाता है जहाँ इंसान को उसके कपड़ों और उसकी सादगी से तौला जाता है। अशोक प्रजापति का किरदार हमें सिखाता है कि असली ताकत दिखावे में नहीं, बल्कि आपके काम और आपकी विनम्रता में होती है। अगर आपको सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन पसंद है, तो यह शो आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा। क्या आपने Rocketwala Billionaire देखना शुरू किया? हमें कमेंट में ज़रूर बताएं कि आपको अशोक प्रजापति का कौन सा अंदाज सबसे अच्छा लगा! धन्यवाद
https://www.youtube.com/shorts/6XaricUy5JI