Kuku TV App क्या है? इसका Trial कैसे ले?

आज के तेज़-तर्रार डिजिटल दौर में मनोरंजन के लिए मोबाइल ऐप्स हमारी पहली पसंद बन चुके हैं। अगर आप छोटे-छोटे, आकर्षक वीडियो कंटेंट ढूंढ रहे हैं जो आपके व्यस्त लाइफस्टाइल में आसानी से फिट हो जाएं, तो Kuku TV App आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Kuku FM (जो ऑडियो स्टोरीज़ और पॉडकास्ट के लिए बहुत पॉपुलर है) के क्रिएटर्स ने ही यह वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह ऐप खासतौर पर वर्टिकल (खड़े) फॉर्मेट में प्रीमियम HD शोज़, और माइक्रोड्रामा ऑफर करता है, जो स्मार्टफोन स्क्रीन पर परफेक्टली फिट होते हैं।

Kuku TV App में ज्यादातर एपिसोड ज्यादातर सिर्फ 1-3 मिनट के होते हैं, इसलिए कम्यूटिंग, ब्रेक या घर पर रिलैक्स करते समय आसानी से देखे जा सकते हैं। यह ऐप भारत में बना है और हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़, बंगाली समेत कई भारतीये भाषाओं में उपलब्ध है।

Kuku TV App क्या है?

Kuku TV एक आधुनिक ‘Micro-Drama’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे मशहूर ऑडियो ऐप Kuku FM के मेकर्स द्वारा लॉन्च किया गया है। यह ऐप खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लंबी फिल्मों के बजाय कम समय में रोमांचक कहानियाँ देखना पसंद करते हैं। यहाँ आपको रोमांस, ड्रामा और थ्रिलर जैसे विषयों पर आधारित 2-3 मिनट के छोटे-छोटे एपिसोड्स वाली सीरीज मिलती हैं, जिन्हें आप मोबाइल पर वर्टिकल मोड में आसानी से देख सकते हैं।

Kuku Tv App का Trial कैसे ले

Kuku TV में नया यूजर होने पर आप फ्री ट्रायल ले सकते हैं। ज्यादातर मामलों में 1-7 दिनों का फ्री ट्रायल मिलता है, जिसमें आप प्रीमियम कंटेंट फ्री में देख सकते हैं।

ट्रायल लेने के स्टेप्स:

  • Kuku TV ऐप Google Play Store या App Store से डाउनलोड करें।
  • ऐप ओपन करें और अपना मोबाइल नंबर या ईमेल से साइन अप करें।
KUKU TV IMAGE 1
  • Sign Up करते ही आपके सामने Trial Screen आयेगा आपको Start Trial के ऊपर क्लिक करना है।
  • इसके अपना Payment App Choose करना है जैसे Google Pay या Phonepe
KUKU TV IMAGE 2
  • Payment App Choose करते ही आपको उस Payment में Redirect किया जायेगा और आपको 1 रुपये Pay करके Autopay Setup करना होगा।
  • जैसे ही आप अपना UPI Pin डालोगे आपका Autopay Setup हो जायेगा, आपको तुरंत Kuku Tv App के Home Page पर Redirect किया जायेगा जहा पर आप Kuku Tv App के सारे Premium Show 7 दिन तक देख पाओगे

Note – Kuku Tv App के ट्रायल Screen पर ही Kuku Tv App का Subscription लिखा रहता है जैसे 499/3 Month के लिए जब आप 1 रुपये Pay करते हो ट्रायल लेने के लिए तो 499 रुपये का Autopay Setup होता है जिसको यदि आप समय Trail खत्म होने से पहले Cancel नहीं करोगे तो जैसे आपका Trial खत्म होगा आपके Bank Account से 499 रुपये कट जायेंगे इसके बाद हर तीन महीने पर आपके Bank से 499 रुपये कटते रहेंगे , Autopay कैसे बंद करना है इसको हम आपको आगे बता रहे है।

Kuku Tv App Autopay Cancel कैसे करे

दोस्तों यदि आप चाहते हो की आप केवल 1 से 2 रुपये Pay करके 7 दिन के लिए KuKu Tv के सारे Premium Show का आनंद लो तो उसके लिए जरूरी है की ट्रायल खत्म होने से पहले आपको Autopay बंद करना होगा AutoPay बंद करने का तरीका निम्नलिखित है।

  • जिस भी App से आपने Trial लेने के लिए Payment किया था आप वो Payment App Open करे
  • इसके बाद Search Icon पर क्लिक करे Search करे Autopay, Automatic Payment या Auto UPI Payment।
Phonepe Autopay
  • यदि आप Phonepe User होंगे तो आपको Autopay नाम से Option मिलेगा वही यदि आप Paytm User होंगे तो आपको Auto UPI Payments नाम से Option मिलेगा बाकी App में कुछ अलग नाम से Option मिल सकता है ।
KUKU TV Autopay
  • Autopay के Option पर क्लिक करे आपको MEBIGO LABS PRIVATE LIMITED नाम से Autopay देखने को मिलेगा जिसका Status Active होगा उस पर क्लिक करे
  • आपको नीचे की तरफ Delete / Cancel Autopay और Pause Autopay का Option मिलेगा Delete Autopay पर क्लिक करे और इसके बाद Yes I Want Delete Autopay के ऊपर क्लिक करे अपना UPI Pin डाले आपका Autopay Delete हों जायेगा
  • Autopay Delete करने के बाद यदि आपका Kuku Tv App का Trial खत्म भी हो जायेगा तो भी आपके बैंक से एक्स्ट्रा पैसे नहीं कटेंगे।

Kuku Tv App का Subscription कैसे ले

ट्रायल के बाद या डायरेक्ट सब्सक्रिप्शन लेने के लिए:

Kuku Tv App का अभी के समय में 499 रुपये का 3 Month के लिए Subscription उपलब्ध है जिसको आप निम्नलिखित स्टेप को अपनाकर ले सकते हो।

सब्सक्रिप्शन लेने के स्टेप्स New User के लिए

यदि आप पहली बार Kuku TV App Download करोगे और 1 रुपये या 2 रुपये देकर ट्रायल लोगे तो 499 रुपये का Autopay Setup होता है जैसे ही आपका ट्रायल खत्म होगा वैसे ही आपके Bank Account से 499 रुपये Automatic कटेंगे और आपको 3 Month के लिए KUKU TV App Subscription मिल जायेगा यदि आप 3 Month बाद Subscription Cancel करना चाहो आपको अपने Payment App में जाकर Autopay को Cancel कर देना है।

सब्सक्रिप्शन लेने के स्टेप्स Old User के लिए

यदि आप Kuku Tv App के पुराने यूजर हो मतलब की आपने ट्रायल लिया है और Autopay को बंद कर दिया है और अब आप सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हो तो आपको Kuku Tv App को Download करना है इसके बाद आपको अपने उसी Number से Sign Up करना है Sign Up करते ही आपको Subscription Renew करने का Option आएगा आपको Renew Button के ऊपर क्लिक करना है और फिर 499 रुपये कर देना है आपका Subscription फिर से शुरू हो जायेगा।

Kuku TV Login कैसे करे

Kuku TV App पर Login करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को Follow करे।

  1. ऐप ओपन करें।
  2. Sign Up पर क्लिक करे और अपना Registered Mobile Number डाले
  3. आपके उस Number पर OTP आएगा।
  4. OTP वेरीफाई करें, Verify करते ही आप Login हो जाओगे।

Kuku TV App Is Safe Or Not

Kuku TV एक लीगल और ऑफिशियल ऐप है, जो Kuku FM की पैरेंट कंपनी द्वारा चलाया जाता है। Google Play और App Store पर उपलब्ध है, इसलिए बेसिक सिक्योरिटी तो है।

लेकिन यूजर रिव्यूज में मिक्स्ड ओपिनियन हैं:

  • कई यूजर्स कंटेंट से खुश हैं – अच्छे माइक्रोड्रामा मिलते हैं।
  • लेकिन सब्सक्रिप्शन और ऑटोपे को लेकर बहुत शिकायतें हैं – ट्रायल के बाद अनचाहा चार्ज, रिफंड में दिक्कत, सपोर्ट स्लो। कुछ यूजर्स इसे “स्कैम” तक कहते हैं
  • क्योकि Company इसका Ad ऐसे करती है की केवल 1 रुपये में Drama Series देख सकते है लेकिन लोग एक रुपये Pay करते है तो 499 रुपये का Autopay Setup होता है जोकि Trial खत्म होते ही आटोमेटिक लोगो के Bank Account से कट जाते जिससे लोगो को लगता है की ये App से Scam है क्योकि ये बिना बताये पैसा काट लेती है।

कुल मिलाकर, यदि आपको शोर्ट ड्रामा सीरीज पसंद है और आप Autopay को समय पर कैंसिल कर सकते हो तो आप बिना किसी दर के 1 से 2 रुपये देकर Kuku Tv App का ट्रायल लेकर इसे Try कर सकते हो।

अंतिम शब्द

दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको Kuku Tv App के बारे में जानकारी मिल गयी होगी और अब आप Kuku Tv App को Download करके उसका ट्रायल ले सकते हो और पसंद न आने पर उसका Autopay बंद भी कर सकते हो, यदि आपके मन में हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को लेकर कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में बताये

आगे आपको किस टॉपिक पर ब्लॉग पोस्ट चाहिए आप यह भी हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते है यहाँ तक ब्लॉग पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Kuku Tv पर Trending Short Drama